🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

मंत्री रजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार, सभी सुरक्षित

बलरामपुर । कृषि मंत्री रामविचार नेताम के एक्सीडेंट के बाद रविवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। जहां उनके काफिले की लगभग 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जाता है कि, ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राजपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कल ही कृषि मंत्री रामविचार नेताम हुए हैं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

उल्लेखनीय है कि, कृषि मंत्री रामविचार नेताम रामकृष्ण अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शुक्रवार को हुए हादसे में उन्हें एक्सीडेंट में हाथ और सिर पर चोंट लगी थी। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, आप सब की दुआओं से सुरक्षित हूं। मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button