कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणा

खुशी पड़वार ने बढ़ाया जिले का मान ,कत्थक नृत्य में हासिल किया दूसरा स्थान

कोरबा, 05 नवंबर। सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा ईस्ट की छात्रा खुशी पड़वार ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर (मालवा क्षेत्र) में आयोजित ‘क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है।

संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरस्वती शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित इस 5-स्तरीय प्रतियोगिता में खुशी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पहले जिला स्तर पर प्रथम, फिर अकलतरा में आयोजित संभाग व राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय (त्महपवदंस) स्तर के लिए क्वालिफाई किया था। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button