✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू की ओजस्वी वाणी और सशक्त लेखनी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी ।महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू की कविताएँ, उनके विचार और उनका संघर्ष, आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button