Champa News:– अवैध शराब पर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा। त्योहार के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए चांपा थाना पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। थाना चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. संतोष यादव पिता बनाउ राम यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी भैंसा बाजार, चांपा।
2. खोलू सहिस पिता कन्हैया लाल सहिस, उम्र 47 वर्ष, निवासी खीरसालीपारा वार्ड क्रमांक 10, चांपा।

मामले का विवरण –
त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भैंसा बाजार से आरोपी संतोष यादव को 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ और खीरसालीपारा चांपा से आरोपी खोलू सहिस को 6 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। दोनों के कब्जे से बरामद शराब को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण –
निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा),
ASI अरुण सिंह,
प्रधान आरक्षक नरसिंह वर्मन,
आरक्षक मुद्रीका दुबे, वीरेश सिंह, जय उरांव की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.