🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

CG:– खुद दो बार रहे विधायक वर्तमान में पत्नी है विधायक, भाजपा से बागी होकर लड़े जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, जीतने के बाद पार्टी ने 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित

CG:– सामरी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहें सिद्धनाथ पैकरा को भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

इस चुनाव में उन्हें जीत भी हासिल हुई थी। बागी होकर चुनाव लड़ने के चलते उनके निष्कासन की कार्यवाही की गई है। उनकी पत्नी उद्देश्वरी पैकरा वर्तमान में सामरी से विधायक हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Raipur रायपुर। दो बार के भाजपा विधायक रहे सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी के निष्कासित कर दिया है। वे बलरामपुररामानुजगंज जिले की सामरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी उद्देश्वरी पैकरा सामरी से विधायक हैं। भाजपा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने के चलते उन्हें 6 वर्षों के लिए निष्कासन की सजा दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा से प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश भाजपा ने बलरामपुररामानुजगंज जिला के विधानसभा क्षेत्र सामरी से दो बार विधायक रहे। सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। सिद्धनाथ पैकरा ने बलरामपुररामानुजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुधेश कुमार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। सिद्धनाथ पैकरा यह चुनाव जीत गए और जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल कर ली। इसके चलते पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुधेश कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और चुनाव लड़ने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए पैकरा को निष्कासित कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

  ’’ एक पेड़ मॉ के नाम ’’ - सीएसईबी चौक से आगे टी.पी.नगर मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

जारी आदेश के मुताबिक पैकरा ने बलरामपुररामानुजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा था। जिसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा पर यह कार्यवाही हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button