🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG:– बॉयफ्रेंड पर हक जमाने और फोटो पोस्ट करने को लेकर भिड़ी कॉलेज की छात्राएं, बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट देखें वीडियो

बॉयफ्रेंड के साथ दूसरी

Advertisement Carousel

CG:– सोशल मीडिया पर एक युवती के बॉयफ्रेंड के साथ दूसरी युवती ने फोटो पोस्ट कर दी। जिस पर भड़की दूसरी युवती ने उसे अपना बॉयफ्रेंड बता फोटो पोस्ट करने वाली युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Ambikapur अंबिकापुर। बॉयफ्रेंड पर हक जमाने को लेकर कॉलेज की दो छात्राएं आपस में भिड़ गई। कॉलेज के पास बीच सड़क पर दोनों छात्राओं ने एक–दूसरे के बाल खींचकर आपस में मारपीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर बना कर वायरल कर दिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे दो लड़कियों की मारपीट हो गई। दोनों लड़कियां कॉलेज की छात्राएं हैं। दोनों लड़कियों के साथ उनकी कुछ अन्य सहेलियां खड़ी थी। दोनों में आपस में कुछ बातचीत हुई, जो विवाद में बदल गया। इसके बाद एक लड़की ने दूसरी लड़की को बाल पड़कर खींचते हुए कहा कि वह मेरा बॉयफ्रेंड है और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

इनके साथ खड़ी अन्य छात्राओं ने दोनों को छुड़वाने की कोशिश की। एक लड़की दूसरी के बाल पकड़ कर लगातार खींची जा रही थी और उसकी शर्ट भी खींच रही थी। विवाद शांत ना होता देख वहां पास खड़ा एक लड़का भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा जारी था।

  बेमेतरा 11वें कलेक्टर के रूप में रणबीर शर्मा ने संभाला चार्ज, पीएस एल्मा बनाए गए तकनीकी शिक्षा के विशेष सचिव

लड़कियों को बीच सड़क पर लड़ता हुआ देख राहगीरों की भीड़ लग गई। काफी देर तक विवाद व हंगामा चला। पर उन्हें छुड़ाने की कोशिश किसी राहगीर ने नहीं की। लड़कियां जब थक कर चूर हो गई तो खुद से वहां से चली गई। गांधीनगर पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से कोई भी मामला दर्ज करवाने थाने तक नहीं पहुंचा है।

मामले में ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक छात्रा ने किसी लड़के के साथ घूमने का फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। जिसे दूसरी छात्रा ने देखा और भड़क गई। पीजी कॉलेज के पास मिलने पर पहली छात्रा ने सोशल मीडिया पर युवक के साथ फोटो पोस्ट करने वाली छात्रा के साथ वह मेरा बॉयफ्रेंड है बोलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो आसपास खड़े लोगों ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button