IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

???? छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी! दिल्ली से पकड़ा गया मास्टरमाइंड विजय भाटिया – ईओडब्ल्यू की दबिश से मचा हड़कंप

रायपुर/दिल्ली।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब तेजी से शिकंजा कसता जा रहा है। करोड़ों के इस भ्रष्टाचार में एक और बड़ा नाम अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने दिल्ली से घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे विजय भाटिया को धर दबोचा है।

बताया जा रहा है कि विजय भाटिया दिल्ली में बड़े आराम से बैठा था, लेकिन EOW ने एकदम सटीक प्लानिंग से दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर लाया गया, जहां कोर्ट में पेश किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

???? 14 दिन की रिमांड मांगी… लेकिन कोर्ट ने भेजा जेल!


EOW
ने भाटिया की 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन रिमांड कोर्ट के पास विशेष अदालत का अधिकार नहीं होने के चलते केवल एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब कल आरोपी को ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां दोबारा पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

???? एक साथ 8 जगहों पर छापा, बरामद हुए ‘सबूतों के खजाने’


EOW की टीम ने विजय भाटिया के रायपुर समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कुल 8 स्थानों पर की गई सर्चिंग में अफसरों को मिले –
???? भारी मात्रा में दस्तावेज
???? निवेश से जुड़े कागजात
???? मोबाइल, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

  IPS Santosh Singh ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर लाईन अटैच किया

जांच एजेंसी का दावा है कि इन सबूतों से शराब घोटाले की जड़ें और गहराई तक खुलने वाली हैं।

⚖️ इन धाराओं में दर्ज है केस –


विजय भाटिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत मामला दर्ज है। उस पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं:

धारा 7, 12 – भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018)

धारा 420 – धोखाधड़ी

धारा 467, 468, 471 – फर्जी दस्तावेज और जालसाजी

धारा 120-बी – आपराधिक साजिश

????️‍♂️ अब किसकी बारी? भाटिया की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा खतरा!


सूत्रों की मानें तो विजय भाटिया से पूछताछ में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस शराब घोटाले की फेहरिस्त लंबी है और अब जब भाटिया गिरफ्त में है, तो कई रसूखदारों की नींद उड़ना तय है।

???? EOW का बड़ा संदेश – बचने वाला कोई नहीं!


ईओडब्ल्यू की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से साफ संकेत है कि इस बार मामले को दबाया नहीं जाएगा। चाहे कोई भी हो – पद, पावर या पहुंच – कानून का शिकंजा धीरे–धीरे सबको अपनी गिरफ्त में लेने को तैयार है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button