CG Teacher Suspended News : – होली के दूसरे दिन स्कूल बंद, गेट पर बैठे पढ़ते मिले बच्चे; प्रधान पाठक निलंबित


CG  Teacher Suspended News : –
होली के दूसरे दिन स्कूल बंद मिलने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। स्कूल का गेट बंद होने के कारण छात्र बाहर जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्रधान पाठक संजय कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है।

Surajpur News:-
सूरजपुर। होली के दूसरे दिन स्कूल नहीं खुलने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। सावांरावां माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक संजय कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार होली के दूसरे दिन स्कूल बंद रहने का मामला तब सामने आया जब बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में छात्र स्कूल के मुख्य गेट के बाहर जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए। बताया जा रहा है कि स्कूल का गेट बंद होने के कारण बच्चों को बाहर ही बैठकर पढ़ाई करनी पड़ी।
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद प्रधान पाठक पर निलंबन की कार्रवाई की। वहीं इस मामले में संबंधित संकुल समन्वयक एवं अन्य शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले की जांच के बाद आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

  NGRSJC ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती को जिला चिकित्सालय में उन्नयन करने दिया ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.