अजब-गजबछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG News:– राज्य युवा महोत्सव बना सियासी अखाड़ा! कुर्सी को लेकर नाराज़ विधायक, कलेक्टर मनाते रहे, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप, बाद में नेता जी ने दी सफाई—देखिए कुर्सी विवाद का वीडियो…

Bilaspur News:–राज्य युवा महोत्सव में अव्यवस्था पर सवाल, सीनियर विधायक की नाराज़गी की चर्चा, सफाई में बोले अमर अग्रवाल

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Bilaspur News:– बिलासपुर।
राज्य खेल एवं युवा महोत्सव के दौरान मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब पांच बार के विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल को पीछे की पंक्ति में कुर्सी दी गई। मंचीय प्रोटोकॉल से नाराज़ विधायक को मनाने पहले कलेक्टर संजय अग्रवाल पहुंचे, फिर डिप्टी सीएम ने भी आग्रह किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हस्तक्षेप के बाद ही मामला सुलझा और अमर अग्रवाल आगे की पंक्ति में आकर बैठे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
देखे वीडियो

Bilaspur News:– बिलासपुर में आयोजित खेल एवं युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने मंच की पहली पंक्ति में मंत्रियों और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त निगम–मंडल अध्यक्षों के लिए कुर्सियां लगाईं, जबकि विधायकों के लिए पीछे की पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल ने प्रशासन द्वारा तय की गई कुर्सी पर ही बैठना स्वीकार किया। उनके साथ विधायक धर्मजीत और विधायक सुशांत शुक्ला भी पीछे की पंक्ति में ही बैठे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल पीछे बैठने को लेकर असहज नजर आए। स्थिति को भांपते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उनसे आगे की कुर्सी पर आने का अनुरोध किया, लेकिन विधायक ने आंखों के इशारों से ही असहमति जता दी।

सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी पीछे मुड़कर अमर अग्रवाल को आगे आने का न्यौता दिया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन ने जहां बैठने की व्यवस्था की है, वे वहीं सहज हैं और उसी स्थान पर बैठे रहेंगे।

  Bilaspur Crime News:– शराब के लिए पैसा नहीं मिला तो गणेश पंडाल में चला चाकू, पुलिस ने बदमाश को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंततः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं आगे आए। उन्होंने अमर अग्रवाल को सम्मानपूर्वक सामने की पंक्ति में आने का आग्रह करते हुए कहा— “अमर भैया, आपके सम्मान में ही हम बिलासपुर आते हैं।” मुख्यमंत्री के इस अनुरोध पर अमर अग्रवाल उठे और यह कहते हुए आगे की सीट पर पहुंचे कि— “आपके सम्मान में आ जाता हूं।”

विवाद तूल पकड़ता देख बाद में विधायक अमर अग्रवाल ने स्थिति पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि इसमें नाराज़गी जैसी कोई बात नहीं है। वे शुरू से ही व्यवस्था और प्रोटोकॉल के पालन के अभ्यस्त रहे हैं। जहां उनके बैठने की व्यवस्था होती है, वे वहीं बैठते हैं। उनके मुताबिक, जब प्रदेश के सभी मंत्री आगे बैठेंगे तो विधायकों का पीछे बैठना स्वाभाविक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन केवल यह आग्रह कर रहा था कि मंत्री देर से आए हैं, इसलिए वे आगे बैठ जाएं, लेकिन वे तय स्थान पर ही बैठे रहना चाहते थे।

इधर, कार्यक्रम में मौजूद पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी मंचीय और प्रोटोकॉल व्यवस्था पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र में कई वरिष्ठ विधायक हैं और इतने बड़े आयोजन में उनका आना स्वाभाविक है। ऐसे में प्रशासन को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए थी। मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को भविष्य में इन पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button