✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSबड़ी ख़बर

CG news:– होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे हैं कर्मचारियों की कार ट्रैक्टर से भिड़ी, क्लर्क की मौत,अन्य कर्मी भी घायल

Raigarh news:– होली मिलन समारोह में जा रहे स्टेट जीएसटी के कर्मचारियों की तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में एक क्लर्क की मौत हो गई वही तीन अन्य क्लर्क गंभीर रूप से घायल हो गए।

Raigarh रायगढ़। होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे स्टेट जीएसटी के कर्मचारियों की तेज रफ्तार कर ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में एक क्लर्क की मौत हो गई। वही अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट जीएसटी डिपार्मेंट रायगढ़ ऑफिस में पदस्थ जीएसटी कर्मियों की टीम रायगढ़ से खरसिया जा रही थी। वे जिस कार में सवार थे उसका नंबर , सीजी 13 एपी 4803 है रायगढ़ के नेशनल हाईवे 49 में कार जब पहुंची तो मुरा चौक के पास ट्रैक्टर से जा भिड़ी। मिली जानकारी के अनुसार कार बेहद तेज रफ्तार में थी। कार में सवार कर्मचारियों को गंभीर चोट आई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना के बाद आसपास काफी लोगों की भीड़ लग गई थी। सूचना मिलने पर भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना कारित करने वाला ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अपेक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत स्टेट जीएसटी के क्लर्क शिव यादव को मृत घोषित कर दिया।

  Chhatisgarh Vidhansabha Budget Session 2025:– महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों व रिक्त पदों की जानकारी मंत्री ने सदन को दी

वहीं अन्य क्लर्क राजकुमार पैंकरा, अर्जुन गुप्ता और रजत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज रायगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button