छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG news:– चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंची हेमा मालिनी, कहां सीएम विष्णुदेव साय कर रहे अच्छा काम

Raigarh news:– चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने के लिए फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री हेमा मालिनी पहुंची हुई हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काम को बेहतर बताया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भी आज रायगढ़ के गढ़ उमरिया में प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया है।

Raigarh रायगढ़। पद्मश्री हेमा मालिनी चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने दूसरी बार रायगढ़ पहुंची है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामों की सराहना की। उन्होंने जिंदल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अच्छा काम कर रहे हैं। चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में विकास कर रहे हैं। केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन भी साय सरकार बेहतर तरीके से कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेमा मालिनी ने कहा कि इससे पहले भी वह विभिन्न चुनावों के दौरान चुनाव प्रचार करने के लिए रायगढ़ और छत्तीसगढ़ आ चुकी हैं। चक्रधर समारोह में हेमा मालिनी दूसरी बार प्रस्तुति देंगी।

हेमा मालिनी ने इस दौरान कहा कि फिल्मी पर्दे पर काम करने वाले आम जनता से जुड़ नहीं सकते।। माय स्टेज शो भी करती हूं इसलिए आम जनता से जुड़ाव ज्यादा है। अब अच्छा रोल अगर मिले तो वह फिल्म में काम करने को अभी भी तैयार हैं। बता दे हेमा मालिनी आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दे रहीं है।

  CG NEWS:अवैध रेत खनन पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ जुर्माना लगाकर क्यों छोड़ा जा रहा है, FIR क्यों नहीं?

इसके अलावा आज रायगढ़ जिले के गढ़ उमरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी की सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया।

शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता का प्रतीक माने जाने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2024–25 के अंतर्गत रायगढ़ जिले में की गई है। यह विद्यालय गढ़ उमरिया स्थित लाइवलीवुड कॉलेज के भवन में संचालित होने जा रहा है। विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य स्तर पर की गई काउंसलिंग पश्चात कुल 96 विद्यार्थियों में 49 बालक एवं 47 बालिकाओं को प्रवेश दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button