आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

माँ कोसगाई मंदिर परिसर में की गई साफ-सफाई

कोरबा, 1 अक्टूबर। कलेक्टर कुणाल दुदावत के दिशा निर्देशन एवम जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हुंकरा में माँ कोसगाई मंदिर परिसर में एक घंटे सफाई की गई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक ने कहा कि हम सभी स्वच्छता को अपनाएंगे तभी स्वस्थ व सुखी रहेंगे। सभी ग्रामीणजन स्वच्छाग्रही दीदीयों को घर से निकलने वाले 4 प्रकार के कचरे को देकर उसका उचित निपटान करें, सभी घरों से स्वच्छता शुल्क भी स्वच्छताग्रही दीदीयों को देना है। कार्यक्रम में जनपद सीईओ कटघोरा के के श्रीवास, सहायक विकास विस्तार अधिकारी रमेश कुमार शिवालय, शिवशंकर मरकाम, सरपंच हुंकरा श्रीमति गनेश्वरी कंवर, कार्यक्रम अधिकारी विकसित भारत योगेश चन्द्रा, शालिनी कंवर, कमल कांत कश्यप, फूल कुमारी, आरती पाण्डेय, श्रवण सिंह कंवर, बाबूराम यादव, सुकलाल चौहान, चित्रेखा यादव, रानी निर्मलकर, राजकुमारी घृतलहरे, परदेशी यादव, इंद्रपाल कंवर सहित अन्य ने योगदान दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button