CG news:– भोजन की तलाश में डैम से बाहर निकले मगरमच्छ की सड़क हादसे में हुई मौत वाहन ने कुचला सर

भोजन की तलाश में डैम से बाहर निकले मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय कुचल दिया। वाहन से मगरमच्छ का सर कुचलाने के बाद उसकी मौत हो गई।

Advertisement Carousel

Bilaspur बिलासपुर। भोजन की तलाश में डैम से बाहर निकले मगरमच्छ की सड़क हादसे में मौत हो गई। डैम से बाहर निकल कर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मगरमच्छ ने अपनी जान गंवा दी। वाहन ने मगरमच्छ का सर कुचल दिया। मामला रतनपुर क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर क्षेत्र में स्थित खूंटाघाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है। कई बार वह डैम से बाहर भी आ जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व डैम से बाहर निकलकर एक किसान के खेत में मगरमच्छ आ गया था जिसे गांव वालों ने पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया। वन विभाग ने वापस उसे डैम में छोड़ा था। एक बार फिर भोजन की तलाश में डैम से बाहर निकला मगरमच्छ सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया।

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाली पुरैना तालाब के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मगरमच्छ की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ भोजन की तलाश में डैम से निकल कर गांव में घुस रहा होगा। पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिसका सर कुचली हुई अवस्था में मिला। यदि मगरमच्छ गांव में पहुंच जाता और गांव के तालाब में घुस जाता तब वह ग्रामीणों पर भी हमला कर सकता था।

  महापौर ने अधिकारियों के साथ पानी टंकी का किया निरीक्षण

रतनपुर खूंटाघाट बांध में सुरक्षा व्यवस्था न होने से अक्सर मगरमच्छ इसी तरह बांध से बाहर चले जाते हैं। जिससे इंसानी जीवन को तो खतरा होता ही है, साथ ही कई बार मगरमच्छ के प्राणों पर भी संकट आ जाता है। इसे लेकर अब तक वन विभाग कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पाया है।

Live Cricket Info