🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

CG News:– अभिरक्षा से आरोपी फरार, तीन आरक्षक लाइन अटैच

CG News:– जामुल थाना में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भाग निकलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Advertisement Carousel

Durg दुर्ग। पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार होने के प्रकरण में एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से तीन आरक्षकों को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है। बताया गया कि आरोपी के भागने की घटना में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार जामुल थाना के अपराध क्रमांक 918/2028, धारा 85, 115(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार आरोपी हेमन्त अग्रवाल अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद एसएसपी ने जिम्मेदारी तय करते हुए प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार, आरक्षक रत्नेश कुमार शुक्ला और चेतमान गुरुंग—इन तीनों को लाइन अटैच कर दिया है।

एसएसपी का कहना है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभिरक्षा में लापरवाही को गंभीर चूक मानते हुए आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button