IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

आम तोड़ने की मजदूरी मांगने पर दंपत्ति से बेरहमी से मारपीट – कुल्हाड़ी से किया हमला, 3 आरोपी व 1 नाबालिक गिरफ्तार

रतनपुर, बिलासपुर |
जहां एक ओर शासन मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर रतनपुर क्षेत्र के बेलपारा बेलतरा गांव में एक दंपत्ति को केवल इतना कहने पर बेरहमी से पीटा गया कि “हमें हमारी मजदूरी चाहिए!”

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

यह घटना उस समय हुई जब प्रार्थी राजकुमार सारथी, निवासी बेलपारा बेलतरा, रतनपुर थाना पहुंचकर थर्राई आवाज़ में अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने संतोष सूर्यवंशी के घर आम तोड़ने का काम किया था। जब वे अपनी मेहनत का पैसा मांगने पहुंचे, तो संतोष सूर्यवंशी और उसके साथियों – राहुल सूर्यवंशी, अश्वनी उर्फ शनि सूर्यवंशी और एक नाबालिक – ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

???? कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े आरोपी, गालियों और धमकियों की बौछार

पीड़ित राजकुमार और उनकी पत्नी के साथ ना सिर्फ गाली-गलौज की गई, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब दंपत्ति ने विरोध किया, तो आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी और देखते ही देखते कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

गांव में चीख-पुकार मच गई, लेकिन इससे बेखौफ आरोपी और हिंसक हो गए। मामला जब थाना रतनपुर पहुंचा, तो पुलिस ने बिना देरी किए तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 4 आरोपियों को दबोच लिया।

  मवेशी तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही मवेशियों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

????‍♂️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घंटों में आरोपी सलाखों के पीछे

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. संतोष कुमार सूर्यवंशी (48 वर्ष)
  2. राहुल सूर्यवंशी (20 वर्ष)
  3. अश्वनी उर्फ शनि सूर्यवंशी (19 वर्ष)
  4. एक नाबालिक (नाम गोपनीय)

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

???? कौन-कौन रहे इस कार्रवाई में सक्रिय

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के साथ-साथ सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक पवन ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button