🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल

Ro No. 13952/ 34

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात डौंडी क्षेत्र के करीब की बताई जा रही है। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रथे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। बाकी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत एंबुलेंस से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक सभी घालयों की हालत काफी नाजुक है। अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं।

  रतनपुर भैरव जयंती महोत्सव: 152 श्रद्धालुओं की हुई जांच, सहस्त्र अर्चन में उमड़ी आस्था — आज कन्या–ब्राह्मण पूजन और विशाल भंडारा

 

ट्रक ड्राइवर कर रहा था ओवरटेक

 

जानकारी के मुताबिक जायलो कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव पर को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button