🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

मेला में बदमाश का आतंक, लोगों को चाकू दिखाकर धमकाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ़्तार



बिलासपुर।मंगलवार को रतनपुर में चल रहे मेला में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति मेला में आने जाने व मेला घुमने वालों को धारदार चाकू दिखाकर व लहराकर डरा धमका रहा था। कि उक्त सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के दिशा निर्देशन में रतनपुर पुलिस टीम द्वारा मेला ग्राउण्ड रतनपुर में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराते लोगों को डराते हुये मिला।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35



जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धारदार चाकू के साथ पकड़कर धारदार चाकू को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम ईश्वर दास मानिकपुरी निवासी महामायापारा रतनपुर का होना बताया। उक्त व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
              

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव आर. आशीष राठौर, राकेश आनन्द, अर्जून जाँगड़े की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button