🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG: बुज़र्ग आदिवासी महिला को CRPF जवानों ने कंधे पर लादकर 3 KM दूर एंबुलेंस तक पहुंचाया, वीडियो देख आप भी करेंगे सलाम

सुकमा। जिले में नक्सलियों से लोहा लेने वाले सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता की मिसाल कायम की है। सीआरपीएफ़ की 50वीं बटालियन के कमांडेंट प्रेमजीत कुमार और द्वितीय कमान अधिकारी अमृतेश कुमार के निर्देश पर जवानों ने एक बीमार आदिवासी महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस तक अपने कंधो पर उठाकर पहुंचाया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

ग्रामीणों की मुसीबत में उनके साथ हमेशा खड़े रहने वाले सीआरपीएफ जवानों ने पेंटापाड़ गांव की बीमार आदिवासी महिला को कंधे पर लेकर तीन किलोमीटर पैदल चलकर एबुलेंस तक पहुंचाया है। जिसके बाद आदिवासी महिला को अस्पताल ले जाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताते चलें कि सुकमा जिले में लगतार तीन दिनों से भारी बारिश हुई है। जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। कई इलाक़ों में जिला मुख्यालय तथा ब्लॉक मुख्यालय का गांवों से संपर्क टूट गया है। बारिश की वजह से कच्चे सड़क में कीचड़ हो गया। पेंटापाड़ गांव में एबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो जवानों ने कड़ी मशक्कत कर महिला को एबुलेंस तक पैदल ले कर आये।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button