🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिये अनुकंपा नियुक्ति के आदेश

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने शिक्षा विभाग के दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अं. चौकी द्वारा शासकीय सेवा के दौरान दिवंगत हुए दो शासकीय सेवकों के पात्र आश्रित सदस्यों को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

Advertisement Carousel

जारी आदेश के अनुसार साधना लोनारे, पति स्व. घनश्याम लोनारे को शासकीय हाई स्कूल, नवागांव, विकासखंड मानपुर में भृत्य के पद पर पदस्थ किया गया। इसी प्रकार आशा लहरे, पति स्व. राहुल लहरे को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, विचारपुर, विकासखंड अं.चौकी में भृत्य के पद पर पदस्थ किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भारती चन्द्राकर, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button