CG Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, संपत्ति रजिस्ट्री शुल्क में 50% छूट

CG Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, संपत्ति रजिस्ट्री शुल्क में 50% छूट

रायपुर। राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने महिलाओं के नाम से अचल संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया। यह व्यवस्था आगामी वित्तीय वर्ष से लागू होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


वित्त मंत्री ने बताया कि यह निर्णय सरकार के संकल्प पत्र के अनुरूप महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह उनके द्वारा राज्य का तीसरा बजट प्रस्तुत किया गया।


सदन में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को संपत्ति में भागीदारी देने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष से महिलाओं के नाम संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क में 50% छूट का प्रस्ताव लागू किया जाएगा।


विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने सुशासन की अवधारणा पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नीति, न्याय, निवेश, निर्माण और नवाचार के पांच आधारों पर काम कर रही है।
इस घोषणा को राज्य में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.