हिरीं पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री करते दो सपड़ाये, दोनो गए जेल

संजय सोनी की खबर

अलग-अलग दो प्रकरण में कुल 170 पाव देशी प्लेन मदिरा 30.600 लीटर कीमती 13600 रुपये को किया गया जप्त।
हिरीं=== जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अवैध रूप से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थ का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 28.10.2025 को ग्राम सरसेनी में अधिक मात्रा में अवैध शराब रखने के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी. आर. टण्डन को सूचना से अवगत कराकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिरीं के नेतृत्व में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम सरसेनी रेड कार्यवाही हेतु गये। ग्राम सरसेनी के कुमारी नायक एवं राम कुमार नायक के घर में विधिवत आबकारी एक्ट के प्रावधान के अनुसार रेड कार्यवाही किया गया मौके पर कुमारी नायक पति राजकुमार नायक उम्र 52 साल ग्राम सरसेनी के घर आंगन में एक नीले रंग थैला में 50 नग कांच की शीशी में देशी प्लेन मदिरा तथा एक लाल रंग के थैला में 20 नग कांच की शीशी में देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक कांच की शीशी 180 एमएल वाली जुमला 70 नग देशी प्लेन मदिरा एवं राम कुमार पिता स्व. रामबली नायक उम्र 46 साल ग्राम सरसेनी के घर आंगन में एक काले रंग के बैग में 60 नग कांच की शीशी में देशी प्लेन मदिरा तथा एक सफेद रंग के थैला में 40 नग कांच की शीशी में देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक कांच की शीशी 180 एमएल वाली जुमला 100 नग देशी प्लेन मदिरा बरामद हुआ। कब्जे में रखे व्यक्तियों को उक्त शराब रखने के संबंध में कागजात मौके पर प्रस्तुत करने हेतु हिदायत दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना बताये। शराब अवैध होने से मौके पर आरोपी 1. कुमारी नायक, 2. रामकुमार नायक के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम की बारा 34(2),59 (क) के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी हिरी निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि दिवाकर सिंह, बी. एस. राजपूत, प्र.आर. शिवनारायण पाण्डेय ,आरक्षक मुकेश ,जितेन्द्र जगत, सुखदेव कश्यप, जोहन टोप्पो, सुरूज बाई टाण्डेय का विशेष भूमिका रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.