IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

CG ACB Trap In Engineer:–  रिश्वतखोर इंजीनियर धराया, 21 हजार रुपये लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

MCB। मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और भ्रष्ट अफसर को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे को 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर विभागीय कार्य कराने के एवज में यह रकम मांग रहा था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता अंकित मिश्रा ने एसीबी अंबिकापुर कार्यालय में आवेदन देकर रिश्वत मांगने की जानकारी दी। शिकायत के बाद एसीबी ने पहले प्राथमिक सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की और शुक्रवार को अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ पहुंची।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसीबी टीम ने तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को नकद रकम लेकर इंजीनियर से मिलने भेजा। जैसे ही बंजारे ने 21 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है। इसके बाद उसे कार्यालय ले जाकर पूछताछ की जा रही है, जहां से आगे की कार्रवाई तय होगी।

  जशपुर में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, 3.52 करोड़ से बना आधुनिक इंडोर स्टेडियम

कार्रवाई की खबर लगते ही लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में हड़कंप मच गया। सहकर्मियों को यकीन नहीं हो रहा कि उनके बीच काम करने वाला इंजीनियर इस तरह भ्रष्टाचार के जाल में फंस जाएगा।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाई जा रही भ्रष्टाचार–विरोधी मुहिम का हिस्सा है। प्रदेश में लगातार ऐसी कार्रवाइयों से रिश्वतखोर अधिकारियों में खौफ देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि इसी दिन एसीबी की टीम ने जांजगीर जिले में भी एक किसान से ₹1.80 लाख की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। यानी छत्तीसगढ़ में एसीबी की लगातार छापेमार कार्रवाइयों से तंत्र में हलचल मची हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button