🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार….

रायपुर,22 मार्च 2025 । चंगोराभाठा में शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार हो गया है। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत पी.एस.सिटी चंगोराभाठा अशोका मार्ट के पीछे स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

Advertisement Carousel

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नारायण तेली निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर नारायण तेली द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी नारायण तेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 43 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 5,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 129/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी नारायण तेली पिता जोहन तेली, उम्र 19 साल पता ग्राम दरचुरा थाना सिमगा, जिला बलौदाबजार। हाल पता शीतला मंदिर के पास, अलक किराना स्टोर्स के बाजू चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button