🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजशिक्षासमीक्षासुरक्षा

प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की आवासीय कोचिंग सुविधा

Advertisement Carousel

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा 08 सितम्बर 2026/ कोरबा जिला आदिवासी बाहुल्य एवं औद्योगिक जिला है। जिले के अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करते हुए शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। आर्थिक स्थिति, भौगोलिक दूरी तथा गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन की सीमित उपलब्धता के कारण कई मेधावी विद्यार्थी जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी नहीं कर पाते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट दिशा” के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की पूर्णतः निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।

योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर कक्षा 11वीं में गणित अथवा जीव विज्ञान संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से कक्षा 10वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इनमें 50 विद्यार्थियों का चयन जेईई तथा 50 विद्यार्थियों का चयन नीट की कोचिंग के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष की निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी। जेईई के लिए गणित संकाय तथा नीट के लिए जीव विज्ञान संकाय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इनमें 25 विद्यार्थियों का चयन जेईई तथा 25 विद्यार्थियों का चयन नीट की कोचिंग के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। ड्रॉपर बैच के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। ड्रॉपर बैच में इस वर्ष नीट अथवा जेईई की तैयारी के लिए ड्रॉप लेने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी का कोरबा जिले का पात्र निवासी होना आवश्यक है तथा चयन पूर्ववर्ती कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। इस प्रकार प्रोजेक्ट दिशा के अंतर्गत कुल 150 मेधावी विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन निर्धारित पात्रता एवं प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

  एसएसपी रजनेश सिंह की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली, स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया

योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है और कक्षाएँ अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने की संभावित है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी  नीट अथवा जेईई कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने  विद्यालय के प्राचार्य, संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथवा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा से संपर्क कर सकते है। योजना का उद्देश्य कोरबा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराकर नीट एवं  जेईई शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए सक्षम बनाना है। अधिक जानकारी के लिए सहायक परियोजना समन्वयक श्रीमती श्रद्धा शर्मा, मोबाइल नंबर  9329086391 से सम्पर्क किया जा सकता है।

चयनित विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही जेईई एवं नीट परीक्षाओं के अनुरूप विषयवार अवधारणाओं की समझ, प्रश्नों के नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट, समय प्रबंधन तथा परीक्षा रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।

जिला प्रशासन की इस पहल के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के साथ निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का समान अवसर प्राप्त होगा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button