छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश की हाई रेंज की मदिरा परिवहन करते 01 आरोपी वाहन सहित गिरफ्तार

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग जीके भगत एवं सहायक आयुक्त आबकारी जिला दुर्ग सीआर साहू के मार्गदर्शन में 22 जनवरी 2025 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा अवैध शराब के परिवहन, धारण एवं विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर कैम्प 2 क्षेत्र, भिलाई में आरोपी संजय कुमार सैनी के कब्जे से मध्यप्रदेश प्रांत की हाई रेंज की शराब 26 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड, 12 बोतल ब्लैक व्हाइट को ज्यूपिटर स्कूटी दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 07 बीबी 2947 में परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा वृत्त भिलाई 2 द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी अनुसार कुल 26 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व 12 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट शराब का बाजार मूल्य लगभग 63440 रूपये साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन की कीमत लगभग 20000 रूपये है। इस प्रकार जप्त सामग्री की कुल बाजार मूल्य लगभग 83440 रूपये है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Chhattisgarh Journalist Attack News:–रामराज के दावे, गुंडों का राज महिलाएं, पत्रकार और आम नागरिक असुरक्षित सुशासन के दावे खोखले, कानून-व्यवस्था शून्य, सवाल उठ रहे

 

इस प्रकरण मे जिला दुर्ग आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भूपेंद्र नेताम, प्रियांक ठाकुर, आरक्षक संदीप तिर्की, देव प्रसाद पटेल, खुलदीप यादव, अशोक वर्मा एवं वाहन चालक दीपक राजू, दुर्गा साहू एवं धनराज का योगदान रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button