शराब में मिलावट के आरोप में हटाए गए 6 कर्मचारी

 आबकारी मंत्री के निर्देश पर विभाग ने की कार्यवाही

कोरबा । जिले के रामपुर क्षेत्र स्थित शराब विक्रय केंद्र के 6 कर्मचारियों पर आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है। इन कर्मचारियों को शराब में मिलावट के आरोप में दुकान से हटा दिया गया है। बताया जा रहा हैं कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्यवाही की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

        उक्त जानकारी होली से पहले शराब में मिलावट कर बेचे जाने के संदर्भ में सामने आई है। ये सभी कर्मचारी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हैं जो जिले की सभी शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती करती है। 

         बताया जा रहा हैं की उक्त कार्यवाही आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के हालिया निर्देशों के बाद हुई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी या निजी कंपनियों द्वारा अनियमितता या लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए। 

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 143 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।