Breaking news: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर, रुक रुक कर हो रही फायरिंग

मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है।

दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सर्चिंग के दौरान दिनांक 03 सितंबर की सुबह 10:30 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

माओवादियों की ओर से फ़ायरिंग रुक-रुक कर जारी है। इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित है। नक्सलियों के खिलाफ़ सर्च अभियान जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.