🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

शराब पीते हुए फोटो वायरल करने की धमकी पर खूनी विवादः दोस्त ने बुजुर्ग को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी फरार

कोरबा 02 सितंबर। जिले के जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के महगवां डांड जटगा गांव में शराब पीते हुए फोटो खींचने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर डंडे से हमला कर दिया और जमीन पर पटककर लात-मुक्कों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने करीब 15 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया।

Advertisement Carousel

सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 64 वर्षीय प्रसाद सिंह नेटी के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी जुरान बाई के साथ महगवां डांड जटगा गांव में रहता था। पुलिस के मुताबिक घटना 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। घटना के समय प्रसाद की पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर पर अकेला था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि इसी दौरान प्रसाद के दोस्त हीरासिंह नेटी और समारू उर्फ बबलू नेटी उसके घर पहुंचे। तीनों घर की दहलीज पर बैठकर मछली के साथ महुआ शराब पी रहे थे। इसी बीच गांव का युवक राहुल नेटी वहां से गुजरा। उसने तीनों की शराब पीते हुए तस्वीर मोबाइल से खींच ली और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहते हुए वहां से चला गया।

राहुल के फोटो खींचने और वायरल करने की बात से समारू नाराज हो गया। उसने प्रसाद पर राहुल को बुलाकर फोटो खिंचवाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर समारू ने घर में रखे डंडे से प्रसाद पर हमला कर दिया। आरोप है कि समारू ने डंडा टूटने तक प्रसाद को पीटा। इसके बाद उसे जमीन पर पटककर लात-मुक्कों से भी बेरहमी से मारपीट की। हीरासिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह हीरासिंह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

  पांच स्थानों पर हाथियों की सक्रियता से ग्रामीणों को खतरा

हमले में गंभीर रूप से घायल प्रसाद पूरी रात अपने घर में पड़ा रहा। अगले दिन ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उसे तत्काल पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर कर दिया।

अस्पताल में करीब 15 दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन मंगलवार शाम प्रसाद सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद अस्पताल पुलिस ने मेमो के आधार पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से आरोपी समारू उर्फ बबलू नेटी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button