KORBA : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद…लगाती थी गुपचुप का ठेला

कोरबा, 18 अप्रैल  कोरबा जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। नेहरू नगर में प्रीति चौहान (26) गुपचुप का ठेला लगाती थी। गुरुवार रात वह काम के बाद घर लौटी और सोने चली गई। शुक्रवार सुबह कपड़े के फंदे में लटका शव मिला। घटना बालको थाना क्षेत्र की है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृतका की मां चमरा राम चौहान रेशम विभाग में कार्यरत है। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने छज्जा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। मौके से बरामद सुसाइड नोट छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा गया है। नोट में लिखा है कि वह अपने माता-पिता और परिवार से बहुत प्यार करती है, लेकिन कुछ तकलीफों के कारण यह कदम उठा रही है।

 

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

 

प्रीति 12वीं पास थी और बालको में गुपचुप (स्नैक्स) का ठेला चलाती थी। घटना वाली रात को वह अपनी दुकान बंद कर सीधे सोने चली गई थी। परिवार को लगा कि वह थकी हुई है। बालको पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Live Cricket Info