🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

Bilaspur Crime News:-अवैध नशे के कारोबारियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाईतीन थानों में दबोचे गए आरोपी, नशे के कारोबार में कमाई करने वाले, एनडीपीएस एक्ट के तहत सीधे जेल भेजे गए

Bilaspur Crime News:- बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रतनपुर, बेलगहना और कोटा क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में नशे का धंधा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 225 से 300 ग्राम तक गांजा जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है । एसएसपी ने थाना प्रभारियों को सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त करने और अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Carousel

Bilaspur Crime News:-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में नशेड़ियों को छोटी-छोटी पुड़िया में गांजा खपाने वाले सौदागरों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अलग-अलग थानों की कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेलगहना में 300 ग्राम गांजा जब्त

कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि बेलगहना पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंचरा निवासी देवचरण वैष्णव (50) नशेड़ियों को गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ कोटा थाने में दो मामले दर्ज हैं।

  छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, 15 अक्टूबर तक जनता से मांगे सुझाव

किराना दुकान की आड़ में सप्लाई

रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर नशेड़ियों को पुड़िया में गांजा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली कि थाना पारा निवासी अरविंद जैन उर्फ अन्नू (36) किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचता है। पुलिस टीम ने दुकान में दबिश देकर 225 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

कोटा में गांजा पीते मिले युवक

कोटा क्षेत्र में एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार शाम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुछ युवक गांजा सेवन करते हुए मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और सप्लाई करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और खुलेआम बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुड़िया में गांजा बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button