✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

कटघोरा में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चला वृहद स्वच्छता अभियान

कोरबा, 25 सितंबर 2026/ नगर पालिका परिषद कटघोरा में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा ही संकल्प अभियान के तहत शहीद वीर नारायण सिंह चौक से बस स्टैंड परिसर तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए प्रेरित करना रहा।

स्वच्छता अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राज जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री लाल बाबू ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, पार्षदगण तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मुद्रिका प्रसाद तिवारी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अभियान के दौरान शहीद वीर नारायण सिंह चौक से बस स्टैंड परिसर तक सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता कार्य किया।

कार्यक्रम में श्री फराज खान, श्री शांतिलाल मिरी, श्री हुल्लास जायसवाल, श्री ओमप्रकाश भारद्वाज, श्री अजय चौहान, श्री नीलेश श्रीवास, श्रीमती चेतना मरकाम सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से भी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button