वायरल वीडियो से मचा हड़कंप : बेलगहना पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात आरोपी आसिफ खान गिरफ्तार

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए गुंडागर्दी के एक वीडियो पर बेलगहना पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2026 को मो. आसिफ खान उर्फ लवि द्वारा ग्राम भनवारटंक स्थित एक दुकान पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए दुकान संचालक को डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के निर्देश पर बेलगहना पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित पक्ष से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। 6 फरवरी 2026 को पीड़िता के पुत्र मनोज कुमार नेटी, निवासी भनवारटंक की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने वाले आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी बेलगहना चौकी क्षेत्र में मारपीट, बलात्कार और अश्लील वीडियो वायरल करने जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक धीरज जायसवाल, अंकित जायसवाल एवं ईश्वर नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.