बेलगहना पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार 300 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलगहना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बेलगहना चौकी पुलिस ने ग्राम कोंचरा में दबिश देकर अवैध गांजा बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुराना बाजार, ग्राम कोंचरा निवासी देवचरण वैष्णव अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बेलगहना पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर टीम गठित की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस टीम ने विधिवत पंचनामा एवं नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त गांजा तौलने में प्रयुक्त तराजू और बाट भी जब्त किए गए। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 16,000 रुपये बताई गई है।

  Bilaspur Traffic News:– बिलासपुर पुलिस का कड़ा ट्रैफिक अभियान, 3 दिन में 220 से ज्यादा चालान, 46 शराबी ड्राइवर पकड़े

मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी देवचरण वैष्णव पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के दो मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है, जिससे उसके अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने की पुष्टि होती है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में एएसआई भारतलाल राठौर, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम एवं कौशल बिन्झवार की विशेष भूमिका रही। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी प्रहार हुआ है।

बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.