IAS/IPSTransfer🏙️ राज्य व शहर

Balod News:– भगवान से नाराज युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़, शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां खंडित कर तालाब में फेंकी, आरोपी गिरफ्तार

Balod News:– शादी नहीं होने से हताश युवक ने अपनी कुंठा भगवान पर निकालते हुए गांव के शिव मंदिर में तोड़फोड़ मचा दी। युवक ने शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को खंडित कर तालाब में फेंक दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब ग्रामीणों द्वारा मंदिर में नए शिवलिंग की स्थापना की जाएगी।

Balod बालोद। जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम ओरमा में एक युवक ने शराब के नशे में मंदिर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पूजा सामग्री को भी तालाब में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सरपंच और ग्रामीणों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तोड़फोड़ की घटना 24 जुलाई को सामने आई, जब ग्रामीण रोज़ की तरह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। वहां शिवलिंग और नंदी की टूटी हुई मूर्तियां देख सभी दंग रह गए। कुछ मूर्तियों के टुकड़े गायब थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने जांच के लिए साइबर सेल और विशेष टीम गठित की।

  छत्तीसगढ़: 2 दिन में स्वाइन-फ्लू के 85 मरीज मिले, राज्य में अब तक 344 केस, 122 एक्टिव

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गांव का ही नरेंद्र निषाद, जो राज मिस्त्री का काम करता है, इस घटना के पीछे है। आरोपी के घर जब दबिश दी गई तो वह अंदर छुपा मिला। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह कई सालों से शादी नहीं होने से तनाव में था। 23 जुलाई की रात शराब के नशे में उसने मंदिर में घुसकर मूर्तियां तोड़ीं और उन्हें तालाब में फेंक दिया।

इतना ही नहीं, उसने अपने एक पुराने रंजिश वाले युवक मनोज से बदला लेने के लिए उसकी चार साइकिलें भी तालाब में फेंक दीं।

आरोपी की निशानदेही पर तालाब से मूर्तियों के टुकड़े बरामद किए गए। हालांकि मूर्तियां खंडित होने के कारण ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि उसी स्थान पर बुधवार को नए शिवलिंग की स्थापना ग्राम समिति द्वारा की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button