🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़संगठन

पाली महादेव मंदिर परिसर में बजरंग दल ने की बैठक

कोरबा 14 सितंबर। बजरंग दल के द्वारा पाली प्रखंड स्तर पर एक बैठक का आयोजन ग्यारहवीं सदी के ऐतिहासिक महादेव मंदिर परिसर में की गई। जिले के प्रमुख पदाधिकारी राणा मुखर्जी इस बैठक में शामिल हुए।

Advertisement Carousel

संगठन विस्तार के साथ-साथ अब तक के कार्यों पर चर्चा और समीक्षा बैठक में की गई। संगठन की गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दी गई और फीडबैक प्राप्त किया गया। क्षेत्र में कार्य संपादन के दौरान होने वाली व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में पूछताछ हुईं। कुछ समस्याओं से जुड़े सवाल भी यहां पर आए, जिनका आवश्यक समाधान किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि गोवंश के संरक्षण संवर्धन और उसके सामने आ रही तस्करी जैसी चुनौतियां को लेकर पूरी रणनीति बनाई जा रही है और इसी के हिसाब से काम किया जाएगा। हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर बैठक में चिंतन के साथ संकल्प लिया गया। प्रखंड स्तर पर काम करने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button