भाजपा नेता पर हमलाः फरार 5 आरोपियों को पुलिस ने लिया गिरफ्त में

प्रतिबंधित काम करने पर हुई थी शिकायत

कोरबा 03 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महामंत्री पर किए गए हमले की घटना को लेकर बालको नगर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बाप बेटे हैं। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में पुलिस ने पहले ही अपराध दर्ज कर लिया था घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश की गई। आज इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल शिफ्ट करने की कार्रवाई की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भुलसीडीह गांव में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। इनसें 60 हजार रुपए लूट लिए गए। पीडित को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कपिलेश्वर धीरज बुधवार देर रात निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीडित का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार में तोडफोड़ की और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान 60 हजार रुपये नकद भी ले लिए गए। कपिलेश्वर धीरज का कहना है कि उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में बाहरी मजदूरों के बीच गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की कथित सप्लाई का विरोध किया था। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।

  सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्धता, किसानों को मिल रही समय पर सुविधा

बालको नगर पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में रजगामार के रहने वाले अरुण रात्रे,लक्ष्मी रात्रे, गोरेलाल टंडन, संदीप महिलांगे और अनिल चौहान को गिरफ्तार किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए थे। इससे पहले 15 जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रज्जाक अली और उसके दो सहयोगियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर मलकू नगर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर को जान से मारने की कोशिश की थी। हिस्ट्रीशीटर रज्जाक अली और उसके सहयोगी हमलावरों को बीएनएस की कई धाराओं में गिरफ्तार कर जिला जेल में रखा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके पिछले जरायम रिकार्ड को रिओपन करते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने का प्रस्ताव जिला दण्डाधिकारी को भेजा है। इसके अलावा जिलाबदर की कार्यवाही का प्रस्ताव भी है।

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए कांग्रेस ने
इधर कोरबा जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी में सवाल खड़े किए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने मुख्यमंत्री का ध्यान कोरबा शहर और जिले की कानून व्यवस्था की तरफ आकर्षित कराया है। एक पत्र भेजकर कुछ अपराधी घटनाओं की जानकारी दी गई है। उन्होंने बड़े से लेकर छोटे अधिकारियों की कार्यशै ली पर ऐतराज जताते हुए आवश्यक निर्णय की मांग की है। राठौर का कहना है कि अपराधी तत्वों में पुलिस का भय नहीं रह गया है और लगातार उनके हौसले मजबूत हो रहे हैं।

Live Cricket Info