छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

आधी रात मोबाइल नहीं देने से नाराज आत्मानंद स्कूल के सातवीं के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान

Bilaspur News:– आधी रात बीमार बेटे को मोबाइल चलाने देने से मना कर आराम करने के लिए कहने पर 13 वर्षीय सातवीं के छात्र ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Bilaspur बिलासपुर। आधी रात मोबाइल चलाने के लिए नहीं देने पर सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। 13 वर्षीय छात्र आत्मानंद स्कूल में पढ़ता था। आधी रात पिता ने उसे मोबाइल चलाने के लिए नहीं दिया और सोने के लिए कहा। जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36



मोबाइल की बढ़ती लत के चलते एक बच्चे ने फिर अपनी जान गंवा दी। मामला मंगलवार देर रात का है।  अशोक नगर सरकंडा निवासी देवानंद जायसवाल का 13 वर्षीय बेटा सोम जायसवाल आत्मानंद स्कूल में कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को सोम को तेज बुखार हो गया था। मंगलवार जब सभी परिजन सोने चले गए। अचानक देर रात सोम की नींद खुल गई और उसने पिता से खेलने के लिए मोबाइल मांगा। उन्होंने देर रात होने व तबीयत खराब होने का हवाला दे मोबाइल बंद कर सोने के लिए कहा।  जिससे कि आराम करने पर तबीयत ठीक हो सके। सुबह मोबाइल देने की बात कह सोम के पिता देवानंद सो गए।

इससे नाराज सोम ने सभी के सोने के बाद घर के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। रात करीबन 3  बजे बच्चें की दादी बाथरूम गई तो उन्हें सोम फांसी पर लटका मिला। उनके शोर मचाने पर देवानंद जायसवाल ने उठकर आनन–फानन में फंदा खोलकर इलाज के लिए उसे सिम्स ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  लोकसभा निर्वाचन 2024,मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रो ऑबजर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button