🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

Bilaspur news:–धान खरीदी में 63 लाख रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में तीन पर अपराध दर्ज

Bilaspur News:– 62 लाख 96 हजार रुपये के धान में भ्रष्टाचार

Bilaspur बिलासपुर।  सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंडी के धान केंद्र से 62 लाख 96 हजार 100 रूपये के धान का गबन कर दिया गया है। जांच के बाद सकरी पुलिस ने धान खरीदी केंद्र समेत प्रबंधक व कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।  इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या बिलासपुर में पदस्थ है।  सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंड़ी (घुटकू), 668 की जांच दिनांक 12 जून  14 जून को संयुक्त जांच दल अतिरिक्त तहसीलदार गनियारी, खाद्य निरीक्षक तखतपुर, सहकारिता विस्तार अधिकारी तखतपुर व शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर के निर्देशानुसार किया गया था तथा कार्यालय कलेक्टर के आदेश से सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोड़ी (घुटकू)पंजीयन क्रमांक 668 की जांच भौतिक सत्यापन खाद्य निरीक्षक तखतपुर सहकारिता विस्तार अधिकारी तखतपुर व शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य शाखा बिलासपुर एवं वरिष्ठ सहायक मार्कफेड बिलासपुर द्वारा संयुक्त रूप से 11 अप्रैल 2024 को किया गया था।

जांच प्रतिवेदन अनुसार सेवा सहकारी समिति मर्यादित पौड़ी (घुटकू) पंजीयन क्रमांक 668 के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रभारी आरोपी अरुण कुमार कौशिक (तात्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक), रामखिलावन धुर्वे (तात्कालीन केन्द्र प्रभारी) व श्री हरी यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर) के द्वारा धान उपार्जन केंद्र पौड़ी (घुटकू)से  खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 55476.00 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसमें से 53249.23 क्विंटल  धान का परिदान होना व 2226.77 क्विंटल धान शेष होना पाया गया है। मौके पर धान उपार्जन केंद्र पोंड़ी (घुटकू) पं क्र. 668 में भौतिक सत्यापन करने पर 195.77 क्विंटल  (875 बोरी) धान अमानक पाया गया। धान खरीदी विवरण अब तक की जानकारी में दर्ज धान का ऑनलाइन शेष स्टॉक 2226.77 क्विंटल से भौतिक रूप से उपलब्ध अमानक धान की मात्रा 195.77 क्विंटल से अंतर करने पर 2031.00 क्विंटल धान कम होना पाया गया जिसकी कुल राशि 62 लाख 96 हजार 100/- (बासठ लाख छियानबे हजार एक सौ रुपये) है। इस प्रकार जांच प्रतिवेदन अनुसार धान खरीदी केन्द्र पोंड़ी (घुटकू) पं क्र.- 668 में संबंधितों द्वारा कुल 2031.00 क्विंटल धान जिसकी कुल राशि 62,96,100 रूपए  की आर्थिक क्षति शासन को हुई है।

जिस पर पुलिस ने तत्कालीन संस्था प्रबंधक अरुण कुमार कौशिक, तत्कालीन प्रभारी रामखिलावन धुर्वे, कंप्यूटर ऑपरेटर हरि यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button