✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Bilaspur News:– इवेंट कंपनी चलाने वाले युवक ने कोलकाता से बार डांसर बुक कर बुलवाया फिर दूसरे के नाम से होटल में रुम बुक कर करने लगा एय्याशी,पांच युवक,दो बार डांसर युवतियां पकड़ाए

Bilaspur News:– शहर के महंगे होटल पैट्रिशियन में शहर के इवेंट ऑर्गेनाइजर दीपेश हरिरमानी ने हुक्का पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए कोलकाता से डांसर गर्ल्स भी बुलाई गई थी। दूसरे के नाम से कमरा बुक कर कमरे में हुक्का और शराबखोरी की जा रही थी। पुलिस ने छापा मार इवेंट संचालक सहित पांच युवकों और दो डांसर गर्ल को पकड़ा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिलासपुर– रायपुर रोड स्थित पॉश होटल पैट्रिशियन के कमरे में शहर के रईसजादो और इवेंट संचालक ने कमरा बुक कर हुक्का पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए बकायदा कोलकाता इवेंट संचालक ने दो डांसर गर्ल बुलाकर कमरे में नृत्य– संगीत का भी आयोजन था। प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था। साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंच कार्यवाही की है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीती रात बिलासपुर– रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान होटल के कमरे में कोलकाता की दो लड़कियां मिली और पांच युवक मिले। लड़कियां कोलकाता के बार में डांसर है। यहां इवेंट कंपनी का संचालन करने वाले दीपेश हरिरमानी ने हुक्का पार्टी का आयोजन किया था। उसके साथ उसके साथी नवीन पाल,रोहन हाजरा, अविनाश ठाकुर,अजय मौर्य भी थे।

सभी होटल में प्रतिबंधित पदार्थ हुक्का पी रहे थे और शराबखोरी कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंच होटल के कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान कमरा नंबर 2008 में संदिग्ध रूप से पांचों युवक और युवतियां नशे की हालत में मिली। यहां शराब के साथ ही हुक्का भी पिया जा रहा था।

  कलेक्टर ने जारी किए तहसीलदारों के तबादला आदेश, आईएएस को दिया तहसीलदार का चार्ज

पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़कियां कोलकाता के एक क्लब बार में डांसर है। इवेंट कंपनी के दीपेश हरिरमानी ने इन्हें यहां बुलाया था। कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था पर इसमें लोग दूसरे थे। एक लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया पर यहां पांच लड़के और दो लड़कियां थी। जिस लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया वह लड़का भी कमरे में नहीं था। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि होटल प्रबंधन ने लड़कियों को नहीं बुलाया था। वे रायपुर मेफेयर के एक कार्यक्रम में आई थी। वहां कार्यक्रम के बाद इवेंट कंपनी के संचालक में उन्हें यहां पार्टी करने के नाम पर बुला लिया था। पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रंग में भंग डाल दिया।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर रोक नहीं लगाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। इसके अलावा होटल का रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में विधिवत एंट्री भी नहीं पाई गई। रजिस्टर में कमरा नंबर 2008 तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था,जबकि कमरे में कोई तुषार अग्रवाल नहीं था,उल्टा एक के नाम से कमरा बुक कर यहां सात लोग थे। होटल नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने नगर निगम और एसडीएम को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा है। लड़कियों के संबंध में भी पुलिस ने तस्दीक की। इसके बाद पकड़े गए युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button