🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransfer

छिपकली गिरी – मध्यान्ह भोजन खिलाने से 65 विद्यार्थी हुए थे बीमार महिला प्रधान पाठक हुई निलंबित

मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम बना कर जांच करवाई गई। मामले

छिपकली गिरी  हुई मध्यान्ह भोजन खिलाने से 65 स्कूली छात्र– छात्राएं बीमार पड़ गए। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जांच प्रतिवेदन में महिला प्रधान पाठक की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। कुसमी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तुर्रीपानी  को छात्रों को वितरित मध्यान्ह भोजन में छिपकली गिरी हुई पाई गई थी। मध्यान्ह भोजन खाकर स्कूल के 65 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। ग्रामीणों के द्वारा बच्चों को स्कूल ले जाकर भर्ती कराया गया था। मामले की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी और खंड स्रोत समन्वयक कुसमी की संयुक्त जांच दल गठित कर मौके का निरीक्षण कर जांच करवाने के निर्देश दिए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निर्देश के अनुसार संयुक्त जांच समिति द्वारा स्कूल जाकर अपनी प्रारंभिक जांच की गई। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अवलोकन और अभिमत के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के पत्र दिनांक 11 जुलाई 2024 द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा संबंधी जारी निर्देश के पालन में अनियमितता एवं लापरवाही बरतना,संस्था में उपस्थित बच्चों को मध्यान्ह भोजन परोसने के पूर्व भोजन नहीं चखना तथा चखना पंजी का संधारण नहीं करना प्रतिवेदित किया गया।

  Bilaspur news:– बिलासपुर पहुंचे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बोले छत्तीसगढ़ में करेंगे पदयात्रा, एशिया का सबसे बड़ा चर्च जशपुर में, उसके सामने करेंगे कथा, बस्तर में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा

संस्था में पदस्थ प्रधान पाठिका सरस्वती गुप्ता को इस लापरवाही व उदासीनता का जिम्मेदार मान उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ नियत किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button