🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

2 शिक्षकों पर लगे बैड टच के गंभीर आरोप,आरोप प्रमाणित पाए जाने पर किए गए निलंबित

बिलासपुर / दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ बैड टच के गंभीर आरोप लगे है। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी ने  निलंबित कर दिया है। तखतपुर और बिल्हा ब्लॉक के शिक्षकों ने 5 वीं की  छात्राओं से अनुचित व्यवहार किया था जिस पर कार्यवाही हुई है। बिलासपुर। जिले के दो प्राथमिक शालाओं में पदस्थ शिक्षकों पर कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। मामले की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। पहला मामला विकासखंड बिल्हा का है, जहां शासकीय प्राथमिक शाला आवासपारा मंगला (पासीद) के प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर पर कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रामकिशोर निर्मलकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राजेंद्र नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया है। दोनों शिक्षकों का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के उल्लंघन का मामला है। इन पर विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। निलंबन के दौरान दोनों शिक्षकों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Advertisement Carousel
  महादेव एक मामले में सट्टेबाजी के अलावा अब आय से अधिक संपत्ति का भी सीबीआई दर्ज करने जा रही मामला, सरकारी गवाह बन बचने के आईपीएस अफसरों के पैतरे होंगे नाकाम

जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने की कार्रवाई:–
दूसरा मामला विकासखंड तखतपुर का है, जहां शासकीय प्राथमिक शाला खुड़ियाडीह के सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे पर भी कक्षा 5 वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा था। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर ने की, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अशोक कुमार कुर्रे को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button