🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSKORBAछत्तीसगढ़

रतनपुर में भाजपा की लहर, “ट्रिपल इंजन की सरकार” बनाने का संकल्प! आज यहाँ जनसंपर्क अभियान

रतनपुर। नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लवकुश कश्यप और वार्ड क्रमांक 07, 08 से पार्षद प्रत्याशी रामायण दास एवं ज्ञानेंद्र कश्यप के समर्थन में महिला मोर्चा की बहनों के साथ देवतुल्य मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की जा रही है ।

Advertisement Carousel

जनता के बीच जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। रतनपुर की जनता ने “ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार” बनाने का संकल्प ले लिया है। गरीब और पिछड़े वर्ग के सम्मान एवं विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है, यही संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

11 फरवरी को “कमल” का बटन दबाने की अपील

उपस्थित नागरिकों से अनुरोध किया गया कि 11 फरवरी को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और रतनपुर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

आज वार्ड 12, 13 और 14 में होगा जनसंपर्क अभियान

भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी लवकुश कश्यप आज, 4 फरवरी 2025 (मंगलवार) सुबह 10 बजे से वार्ड 12, 13 और 14 में डोरटूडोर जनसंपर्क अभियान के तहत जनता का आशीर्वाद लेंगे।

  लापरवाही का भेंट चढ़ गया वाटर एटीए..20 वाटर एटीएम में एक बूंद पानी नहीं,

भाजपा जिंदाबाद, लवकुश भैया जिंदाबाद! के नारे से गूंज रहा नगर

जनता में भाजपा और लवकुश कश्यप को लेकर जबरदस्त समर्थन दिखाई दे रहा है। भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button