🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

शराब दुकान में लूट: बदमाशों ने गनमैन को गोली मारी, देखिए वीडियो

बाइक सवार दो बदमाश खोखरा के देशी विदेशी शराब दुकान में पहुंचे थे। ठीक इसी वक्त शराब दुकान पर कलेक्शन टीम भी पहुंची थी।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जांजगीर -चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में आज शाम दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच बदमाशों को रोकने की कोशिश करने पर गनमैन को गोली मार दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बाइक सवार दो बदमाश खोखरा के देशी विदेशी शराब दुकान में पहुंचे थे। ठीक इसी वक्त शराब दुकान पर कलेक्शन टीम भी पहुंची थी। अंदेशा है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि कलेक्शन टीम के साथ यह लूट की वारदात हुई है। गनमैन को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके बाद नगदी रकम लेकर बाइक से फरार हो गए।

देखिए वीडियो

गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर रहें हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल गनमैन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सभी थाना चौकियों को अलर्ट किया गया है।

  CG:– शासन के आदेशों की अनदेखी, नियमों के विपरीत संलग्नीकरण पर डीईओ की भूमिका सवालों में

नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। इस बीच बदमाशों ने कितनी रकम लूट ली है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button