🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कांग्रेस का जाँच दल पहुंचा कोरीपारापीड़ित परिवार के अलावा ग्रामीणों से की मुलाकात। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

बिलासपुर – कोरीपारा में टीका से दो बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में सोमवार को जांच दल कोरीपारा पहुंचा। पीड़ित परिवार के अलावा ग्रामीणों से मुलाकात की। स्वास्थ्य सुविधाओंबको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल को रिपोर्ट पीसीसी को सौंपनी है।

Advertisement Carousel

कोटा ब्लाक के ग्राम पटैता के कोरीपारा में बीते दिनों टीकाकरण से दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। पांच शिशु गंभीर रूप से घायल है। जीवन और मृत्यु के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को लेकर पीसीसी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल को जल्द प्रभावित ग्राम पहुंचकर पीड़ित परिजनों के अलावा ग्रामवासियों से चर्चा करने और स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने कहा है। पीसीसी ने जल्द रिपोर्ट मांगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम पटेता कोरीपारा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये टीकाकरण शिविर में घोर लापरवाही के चलते दो नवजात शिशुओं की हुई दुःखद मौत व 5 नवजात शिशुओं को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराये जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी ने क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के संयोजकत्व में 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

  छत्तीसगढ़ में महादेव एप के बाद शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप रैकेट का खुलासा, नागपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार, 20 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पर्दाफाश

समिति में ये हैं शामिल
संयोजक अटल श्रीवास्तव विधायक-कोटा, सदस्य दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी,शैलेष पाण्डेय पूर्व विधायक बिलासपुर, विजय केशरवानी जिला अध्यक्ष-बिलासपुर ग्रग्रीमण, सीमा धृतेश जिला अध्यक्ष-महिला कांग्रेस,आदित्य दीक्षित ब्लाक अध्यक्ष-कोटा।

प्रभावित गांव का दौरा करने,रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

पीसीसी ने जांच समिति के सदस्यों को अविलंब प्रभावित गांव का दौरा करने,पीड़ित परिवार के अलावा ग्रामीणों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने और रिपोर्ट पेश करने कहा है। पीसीसी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीसीसी ने जांच दल में शामिल सदस्यों को अविलंब रिपोर्ट पेश करने कहा है।

पीसीसी ने इनको दी जानकारी

सचिन पायलट. एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ ,एसए सम्पत कुमार एआईसीसी सचिव एवं छ.ग. प्रभारी, ज़रिता लैतफलांग एआईसीसी सचिव एवं छ.ग. प्रभारी, विजय जांगिड एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं छ.ग. सह प्रभारी ,सुशील आनंद शुक्ला अध्यक्ष-संचार विभाग व अध्यक्ष-जिला

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button