🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

उधार के पैसे नहीं चुकाने पर पति-पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला ,बुनकर समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार, दंपति की मौत के रहस्य हुआ खुलासा…

बिलासपुर ।पति-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रतनपुर पुलिस ने महामाया कोसा बुनकर समिति के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। घटना रतनपुर क्षेत्र के लखराम में करीब 1 महीने पहले हुई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मृतक पति-पत्नी को उधर की रकम वापस करने प्रताड़ित करता था।

Advertisement Carousel

मृतक परसराम देवांगन व उनकी पत्नी पार्वती देवांगन रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम के देवांगन सामुदायिक भवन में रहकर बुनाई का काम करते थे। बीते 27, 28 सितम्बर की दरिम्यानी रात देवागंन सामुदायिक भवन के अंदर दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मामले में रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जिसमें सामने आया, कि महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीष कुमार देवागंन ग्राम लखराम से मृतक ने 20000/ रूपये उधार लिया था, जिसे लेकर वह मृतक को प्रताडित कर रहा था। जिसकी वजह से परसराम ने अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जांच में आत्महत्या के लिए करने मजबूर करने की बात सामने आने पर सतीश देवांगन को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button