Janjgir News:– शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार


Janjgir News:– पामगढ़ थाना क्षेत्र में युवती से शादी का वादा कर लगातार दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे तकनीकी जांच के आधार पर मुंगेली से पकड़ लिया गया।

जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने 18 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी पहचान कोमल प्रसाद, निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

बताया जा रहा है कि दोस्ती बढ़ने के बाद कोमल प्रसाद ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और जल्द शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में वह शादी करने से मुकर गया।

खुद के साथ धोखा होने का एहसास होने पर पीड़िता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

तकनीकी जांच के बाद मुंगेली से गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान उसे मुंगेली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.