आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसुरक्षा

जेबीडी कॉलेज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘रक्तदान महादान’ कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 16 अक्टूबर। जेबीडी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कटघोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (हृस्स्) महिला एवं पुरुष इकाई द्वारा 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा में ‘रक्तदान महादान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ताहिरा बेगम एवं पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रियाज खान के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. हेमन्त पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक प्रदीप यादव, रामगोपाल, दीपक कुमार एवं देवराज ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को निरूस्वार्थ सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करना रहा। रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का महादान है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिये।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button