छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Sukma:– शिक्षक को पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने जन अदालत में उतारा मौत के घाट, प्रदेश में पहली बार शिक्षक की नक्सलियों ने की हत्या

Sukma:– शिक्षक को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बात जन अदालत लगाकर मौत के घाट उतार दिया। लाठी–डंडों से पीटने के बाद अधमरा कर रस्सी से गला घोट कर शिक्षक की हत्या कर दी गई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Sukma सुकमा। प्रदेश में पहली बार संभवतः नक्सलियों ने शिक्षक की हत्या कर दी। पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर शिक्षक को लाठी डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। फिर रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मुठभेड़ में लगातार नक्सलियों के मारे जाने से बौखलाए नक्सलियों ने शिक्षक को पुलिस का मुखबिर बता मौत के घाट उतार दिया। शिक्षक की हत्या को कल शनिवार को अंजाम दिया गया है। मृत शिक्षक दूधी अर्जुन गोंदपल्ली में शिक्षादूत था।

कल शनिवार को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगल में शिक्षक अर्जुन को नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर पहले लाठी डंडों से खूब मारा। उसके अधमरा होने पर रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। जन अदालत में नक्सलियों ने शिक्षक की हत्या करने से पहले उसे पुलिस का मुखबिर बताया। नक्सलियों ने गांव वालों को भी पुलिस की मुखबिरी करने पर यही अंजाम होने की धमकी दी।

  एमबीबीएस के लिए नवीन का चयन

शिक्षक दूधी अर्जुन को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर जन अदालत में मौत की सजा सुनाई थी। कल शनिवार को शिक्षक की हत्या कर दी गई। नक्सलियों की धमकी और भय के कारण मिटा के परिजनों द्वारा शव को आज लाया गया। पिछले दिनों भी 2 ग्रामीणों को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर मार दिया था। जिसके चलते इलाके में लगातार दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार घटना में शामिल नक्सलियों की पत्तासाजी कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button