🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़बिलासपुरसंगठनसमीक्षा

प्रियदर्शनी कला मंदिर एस ई सी एल बिलासपुर में कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस. ) केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा संपन्न

कोरबा 05 अगस्त। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा का आयोजन प्रियदर्शनी कला मंदिर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभा में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही, केंद्रीय महामंत्री हमारे मार्गदर्शक पर नाथूलाल पाण्डेय सहित केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ,केंद्रीय पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य,क्षेत्रीय अध्यक्ष-महामंत्री, एरिया यूनिट-परियोजना के अध्यक्ष -सचिव, विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों,मीडिया कर्मी एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।

Advertisement Carousel

ज्ञात हो कि यह मात्र औपचारिक कार्यक्रम या बैठक नहीं था बल्कि जनवरी 2026 में गठित नवीन कार्यकारणी की प्रथम एवं कुछ आवश्यक प्रस्ताव, सख्त निर्णय एवं आगे की रणनीति पर परिषद से आवश्यक चर्चा सम्बधी प्रस्तावित बैठक थी अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी ने कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावो को सभा के समक्ष रखा एवं सबकी राय सुनना चाहे केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह कोरबा संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल ने तल्ख शब्दो मे कहा जो हमारे नहीं है उन्हें रखने से कोई मतलब नहीं, थोड़ा नुकसान हम बर्दाश्त कर भी लेंगे पर जो हमारा नहीं वो हमारे लिए हमारे संगठन के लिए कभी भी पॉजिटिव नहीं रहेगा बाकी उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं एवं तथ्यों पर अपनी राय अपनी माँगे रखी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यकारणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आदरणीय नौशाद खान जी उपस्थित थे जिन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और भविष्य में भी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करती रहेगी। केंद्रीय पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर श्रमिक हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी में निहित है सभा में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा, जिन पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

  उपसंचालक, कृषि पर महिला कर्मी ने लगाया पूर्वाग्रह से उत्पीड़न का गंभीर आरोप,

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया। विशाल सभा का समापन संगठन के प्रति समर्पण, एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में श्री बजरंगी शाही, अध्यक्ष श्री नाथूलाल पाण्डेय, महामंत्री,श्री आनन्द मिश्रा, कंपनी सेफ्टी सदस्य, श्री केदार नाथ अग्रवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री नौशाद खान (अध्यक्ष, प्रेस क्लब- कोरबा), श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रेस क्लब कोरबा, श्री योगेंद्र मिश्रा, श्री अरुण कुमार झा और श्री अक्षय कुमार तिवारी, प्रभारी, श्री संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री देवांशु पाण्डेय, उप महामंत्री।

विभिन्न क्षेत्रों में पधारे क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री गणः- एस.ई.सी.एल. मुख्यालय: श्री प्रमोद राही (अध्यक्ष) एवं श्री अनीश सिंह (सचिव), भटगाँवः श्री बिष्णू साहू (अध्यक्ष) एवं श्री सतीश तिवारी (महामंत्री), बिश्रामपुरः श्री रामाशीष पाल (अध्यक्ष) एवं श्री देवेंद्र मिश्रा (महामंत्री), सोहागपुरः श्री राकेश कांत पाण्डेय (अध्यक्ष) एवं श्री नीरज चतुर्वेदी (महामंत्री), जोहिलाः श्री अशोक तिवारी (अध्यक्ष) एवं श्री अरुण कुमार मिश्रा (महामंत्री)कोरबाः श्री अजीत पाण्डेय (अध्यक्ष) एवं श्री सुरेंद्र मिश्रा (महामंत्री), कुसमुण्डाः श्री रामसहारे पाल (अध्यक्ष) एवं श्री अशोक कुमार साहू (महामंत्री), रायगढ़ः श्री विजय गावेल (अध्यक्ष) एवं श्री खिलेश्वर प्रसाद (महामंत्री), सी.डब्ल्यू.एस. कोरबाः श्री दूजराम (अध्यक्ष) एवं श्री तोरन सिंह (महामंत्री), चिरमिरीः श्री समीर देवनाथ (अध्यक्ष), जमुना कोतमाः श्री रामाशंकर तिवारी (महामंत्री)।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button