छत्तीसगढ़

CG BREAKING:“भाई बना हैवान: जुए के लिए की भाई की हत्या, घर में दफनाया शव”…

मालखरौदा ,14 अप्रैल 2025  । थाना मालखरौदा अंतर्गत ग्राम चारपारा में दीपावली के बाद से लापता युवक संदीप भारती की गुमशुदगी के मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस ने युवक की हत्या कर शव को घर के निर्माणाधीन कमरे में दफनाने के आरोप में उसके ही भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि संदीप भारती (उम्र 30 वर्ष), पिता स्व. संतोष भारती, निवासी ग्राम चारपारा की रात से लापता था। इस दौरान संदीप की मां सरिता बाई भारती ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसके मंझले बेटे करण कुमार भारती ने जुए में पैसे हारने के बाद संदीप से पैसे की मांग की और न देने पर उसके साथ मारपीट की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के निर्देश पर तत्काल तहसीलदार, SDM, FSL टीम, CHC मेडिकल टीम तथा थाना मालखरौदा पुलिस की उपस्थिति में आरोपी करण भारती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान करण ने कबूल किया कि उसने अपने सौतेले पिता रंजीत भारती और मां सरिता भारती के साथ मिलकर संदीप की हत्या कर शव को अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में गड्ढा खोदकर दफनाया था।

  KORBA BREAK: भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में ED की एंट्री, जिले में हड़कंप

करण ने बताया कि 5 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उसने सोए हुए संदीप के गले पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने शव को कमरे में गाड़कर ऊपर रेत डालकर छिपा दिया। मां सरिता ने इस घटना की जानकारी किसी को न देने की शर्त रखी थी, जिससे मामला दबा रहा।

पुलिस द्वारा विधिवत शव को उत्खनन कर बरामद किया गया। घटना स्थल से जुटाए गए सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों के अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button